26 फरवरी (वार्ता) पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग झील इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत एवं चीन की सेनाओं के पीछे हटने पर संतोष व्यक्त करते हुए भारत ने चीन से एलएसी के बाकी हिस्सों से भी सेनाओं की जल्द से जल्द वापसी पर बल दिया है और कहा है कि सीमा पर शांति एवं स्थिरता बहाली के बाद ही दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति हो सकेगी।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से 75 मिनट यानी करीब सवा घंटे तक टेलीफोन पर बातचीत में सीमा पर स्थिति साथ साथ भारत चीन द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। दोनों ही पक्षों ने एलएसी पर जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने पर जोर दिया। दोनों मंत्रियों ने आपस में संपर्क में रहने और एक हॉटलाइन स्थापित करने पर भी सहमति जतायी।
Nationalism Always Empower People
More Stories
चेन्नई: आठ महीने का शिशु बालकनी से टिन की छत पर गिरा; नाटकीय बचाव वीडियो देखें |
लोकसभा चुनाव चरण 2: नोएडा में वोट डालने के लिए जर्मनी से लौटा व्यक्ति |
कांग्रेस ने हरियाणा लोकसभा चुनाव के लिए दिग्गजों की घोषणा की: सिरसा में शैलजा बनाम तंवर, रोहतक के लिए हुड्डा |