Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

निक जोनास लिखते हैं अपने मिस वर्ल्ड के लिए गाने हैं, प्रियंका चोपड़ा ने किस्सा सुनाया

Default Featured Image

सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के लिए सबसे जोरदार चीयरलीडर बनी। जिसके बाद उन्होंने अपने नए गाने स्पेसमैन को रिलीज़ किया। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने प्यार भरे पोस्ट शेयर करती दिखाई देती हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों रिलीज हुई अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोन अपने नए गाने ‘स्पेसमैन’ के लिए सोशल मीडिया पर काफी सर्खियों में बने हुए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान निक जोनस ने बताया था कि, ‘मैं सबसे ज्यादा गाने अपनी पत्नि प्रियंका चंद्रा के लिए बनाता हूं और मेरे लिए गाने प्रियंका को काफी पसंद आते हैं। मेरे ज्यादातर गाने उनके लिए लव लेटर की तरह होते हैं। जब ऐसा लगता है कि मेरे शब्द म्यूजिक के बिना अधूर हैं तो मैं स्टूडियो चला जाता हूं और पत्नि को इससे खुशी मिलती है ।’आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को पिछले साल 2 दिसंबर को पूरे दो साल हो गए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी साझा की थी। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘दो साल गुजर गए। हमेशा के लिए मैं आपका हूं। और साथ ही एक दिल का इमोजी जोड़ा। ‘ दोनों ने साल 2018 में जोधपुर के एक पैलेस में बड़ी ही धूम धाम से शादी की थी। ।