Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर ने इस्तीफा दिया, सरकार पर किसानों की अनदेखी का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर ने भाजपा सरकार और संगठन पर किसानों के प्रति संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है।तोमर ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, महिला आयोग की सदस्य होते हुए भी वे महिलाओं को न्याय दिलान में असमर्थ हैं।तोमर का कहना है कि वे एक किसान परिवार से हैं। प्रदेश में किसान पिछले 131 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं और 300 से अधिक किसान शहीद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन की ओर से अन्नदाता के प्रति उदासीनता से वे बहुत आहत हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में भी योग्य महिलाओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और महिला आयोग की सदस्य पद से इस्तीफा भेजा दिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर ने भाजपा सरकार और संगठन पर किसानों के प्रति संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है।

तोमर ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, महिला आयोग की सदस्य होते हुए भी वे महिलाओं को न्याय दिलान में असमर्थ हैं।
तोमर का कहना है कि वे एक किसान परिवार से हैं। प्रदेश में किसान पिछले 131 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं और 300 से अधिक किसान शहीद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन की ओर से अन्नदाता के प्रति उदासीनता से वे बहुत आहत हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में भी योग्य महिलाओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और महिला आयोग की सदस्य पद से इस्तीफा भेजा दिया है।