Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, कोशलनार मुर्गा बाजार में घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

बारसुर थाना पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली बन्नु अलामी को गिरफ्तार किया है। कोशलनार मुर्गा बाजार में घेराबंदी कर पुलिस ने नक्सली को दबोचा है।

जानकारी के अुनसार बारसुर एरिया कमेटी का सदस्य बन्नु अलामी पर शासन ने 5 लाख का इनाम घोषित किया था। वहीं नक्सली के बारे में पता चलते ही पुलिस ने कोशलार मुर्गा बाजार में घेराबंदी की। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस बन्नु अलामी को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। किन-किन वारदातों में शामिल था, इसे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।