Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोपा चम्पा का पौधा


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोपा चम्पा का पौधा


 


भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 9, 2021, 13:53 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में चम्पा का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस वर्ष नर्मदा जयंती पर प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था और वे प्रतिदिन एक पौधा लगा रहे है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चम्पा का पौधा शुभ माना गया है। पौध-रोपण और पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।चम्पा के पौधे का महत्वचम्पा के फूल सुगन्धित होते हैं। यह एक जड़ी -बूटी भी है। आयुर्वेद के अनुसार, चम्पा के औषधीय गुण से सिर दर्द, कान दर्द, आँखों की बीमारियों में लाभ होता है। पथरी और बुखार में भी चम्पा उपयोगी है। भारत में पूर्वी हिमालय पर चम्पा के पौधे बहुतायत में पाए जाते हैं। चम्पा का उपयोग सजावटी पौधे के रूप में भी किया जाता है।


संदीप कपूर

You may have missed