मेरठ कोरोना महामारी एक के बाद एक करके मशहूर शख्सियतों को हमसे छीन रहा है। शुक्रवार को ‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का निधन हो गया। 26 अप्रैल को 89 साल की चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। तब से मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। ‘शूटर दादी’ के निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चंद्रो तोमर के ट्विटर पेज पर इस बात की जानकारी दी गई थी। ट्विटर पेज पर लिखा गया था, ‘दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव हैं और सांस की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ईश्वर सबकी रक्षा करे- परिवार।’ ट्विटर पर शूटर दादी के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही यूजर्स ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए मैसेज किए थे।विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाजचंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया तब उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती। उन पर एक फिल्म भी बनाई गई है। उन्हें विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है। शूटर दादी का निधन
Nationalism Always Empower People
More Stories
भाजपा नेता की गुंडई : भाजपा उपाध्यक्ष ने सिगरेट पर पी, पैसे इंसान पर बरपाया कहर, दंपति को बेरहमी से पीटा
लोकसभा चुनाव: यूपी में 57.98 फीसदी मतदान, छठे चरण में 25 मई से 14 तक मतदान, जानें मैदान पर हैं कितने विपक्षी
यूपी लोकसभा चुनाव चरण 5: 14 सीटों पर सुबह 9 बजे से 12.89 बजे तक प्रतिशत मतदान, जानें कहां पड़े वोट