थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार युवक ने कट्टा सटाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात तकरीबन एक माह पुरानी है। पुलिस को बताने पर आरोपी ने महिला और उसके एकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी दी। कुछ रोज पहले भुक्तभोगी महिला अपनी फरियाद लेकर सरायइनायत थाने पहुंची तो रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। भुक्तभोगी महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई तो शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना के बाद से महिला बुरी तरह डरी हुई है।सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 मार्च को विवाहिता अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। तभी उसका एक रिश्तेदार शराब के नशे में वहां पहुंचा। विवाहिता ने रिश्तेदार समझकर उसे खाना खिलाया और रात में वो वहीं सो गया। आरोप है कि रात तकरीबन ग्यारह बजे रिश्तेदार युवक ने महिला से पीने के लिए पानी मांगा। महिला पानी लेकर रिश्तेदार के पास पहुंची तो आरोप है कि उसने उसे दबोच लिया तथा कट्टा सटाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह विवाहिता उसके चंगुल से छूटी और रोते-बिलखते अपने कमरे में चली गई।आरोपी दुष्कर्मी रिश्तेदार ने घटना की जानकारी पुलिस को देने पर महिला समेत उसके एकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस पर महिला डर गई और तब पुलिस को सूचना नहीं दी। कुछ रोज पहले हिम्मत जुटाकर वह सरायइनायत पुलिस के पास फरियाद लेकर पहुंची तो आरोप है कि उसे फटकारकर भगा दिया गया। तब उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर शनिवार को सरायइनायत पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार युवक ने कट्टा सटाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात तकरीबन एक माह पुरानी है। पुलिस को बताने पर आरोपी ने महिला और उसके एकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी दी। कुछ रोज पहले भुक्तभोगी महिला अपनी फरियाद लेकर सरायइनायत थाने पहुंची तो रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। भुक्तभोगी महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई तो शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना के बाद से महिला बुरी तरह डरी हुई है।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 मार्च को विवाहिता अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। तभी उसका एक रिश्तेदार शराब के नशे में वहां पहुंचा। विवाहिता ने रिश्तेदार समझकर उसे खाना खिलाया और रात में वो वहीं सो गया। आरोप है कि रात तकरीबन ग्यारह बजे रिश्तेदार युवक ने महिला से पीने के लिए पानी मांगा। महिला पानी लेकर रिश्तेदार के पास पहुंची तो आरोप है कि उसने उसे दबोच लिया तथा कट्टा सटाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह विवाहिता उसके चंगुल से छूटी और रोते-बिलखते अपने कमरे में चली गई।
आरोपी दुष्कर्मी रिश्तेदार ने घटना की जानकारी पुलिस को देने पर महिला समेत उसके एकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस पर महिला डर गई और तब पुलिस को सूचना नहीं दी। कुछ रोज पहले हिम्मत जुटाकर वह सरायइनायत पुलिस के पास फरियाद लेकर पहुंची तो आरोप है कि उसे फटकारकर भगा दिया गया। तब उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर शनिवार को सरायइनायत पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
More Stories
‘बिना हथियार के हत्या कैसे करें?’ गूगल पर किया सर्च, फिर दोस्त ने जिगरी यार को उतारा मौत के घाट, जानिए वजह
भाजपा नेता की गुंडई : भाजपा उपाध्यक्ष ने सिगरेट पर पी, पैसे इंसान पर बरपाया कहर, दंपति को बेरहमी से पीटा
लोकसभा चुनाव: यूपी में 57.98 फीसदी मतदान, छठे चरण में 25 मई से 14 तक मतदान, जानें मैदान पर हैं कितने विपक्षी