Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Saifai Panchayat Chunav Result 2021: सैफई में मतगणना शुरू, मुलायम परिवार की साख दांव पर, क्या बचा पाएंगे रामफल वाल्मीकि?

इटावाउत्तर प्रदेश में गांव की सरकार यानी यूपी पंचायत चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। वहीं, यूपी के इटावा की सैफई पंचायत को लेकर चर्चा जोरों पर है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में प्रधान पद के लिए पहली बार मतदान हुआ है और आज उसके परिणाम थोड़ी देर में आने लगेंगे। मुलायम सिंह के करीबी रामफल वाल्मीकि को प्रधान पद के लिए निर्विरोध तय कर लिया गया था, लेकिन एक महिला विनीता ने नामांकन कर सैफई में चली आ रही निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा पर ब्रेक लगा दिया। बता दें कि यहां की सीट दलित के लिए आरक्षित थी। 1971 के बाद पहली बार 2021 में यहां वोट पड़े थे। अब जब मतगणना शुरू हो गई है तो वहीं हर तरफ ये चर्चा है कि क्या रामफल वाल्मीकि मुलायम कुनबे की साख बचा पाएंगे। सैफई में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया था। हालांकि, अभी तक सैफई में निर्विरोध प्रधान चुना जाता रहा है। 1971 से दर्शन सिंह यादव निर्विरोध प्रधान चुने जाते रहे थे, लेकिन पिछले साल दर्शन सिंह यादव का निधन हो गया था। दर्शन मुलायम सिंह यादव परिवार के बेहद करीबी माने जाते रहे हैं।