Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अमित शाह को कांग्रेस भवन की चाबी देने पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार

ओडिशा जाते समय बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक घंटा 40 मिनट के लिए रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों से एयरपोर्ट पहुंचकर स्वागत किया।
अमित शाह से मिलने वालों में मुख्यमंत्री के अलावा धरमलाल कौशिक, पवन साई, सरोज पांडेय आदि शामिल हैं। करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ओडिशा के लिेए रवाना हो गए। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि अमित शाह ने सभी मुद्दों पर औपचारिक चर्चा की।
छत्तीसगढ़ की लोक सुराज अभियान से लेकर विकास यात्रा, जनसंपर्क पदयात्रा के बारे में उनको जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि अमित शाह को छत्तीसगढ़ के फाफड़े पसंद है, उन्होंने फाफड़े का नाश्ता भी किया।

You may have missed