जब दिल में किसी भी कार्य काे करने का जब्जा हो तो कोई रोक नहीं सकता है। कुछ इसी तरह की कहानी है डाॅ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में कार्यरत नर्स गीतांजलि नैयर की है। उन्होंने बताया कि पहली लहर से कोविड वार्ड में बारी-बारी से ड्यूटी निभा रही हैं।
उन्होंने बताया कि शुरुआत जुलाई 2020 से हुई है। उस समय कोविड वार्ड में ड्यूटी का निर्देश मिलते ही डर गई। परिवार के सदस्य एक समय सोचने को मजबूर हो गए। अंत: सेवा भावना को देखते हुए कोविड वार्ड में ड्यूटी शुरू कर दी है, जो आज भी निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि शुरूआत में ही घबराहट थी, लेकिन धीरे-धीरे यह घबराहट मन से निकल गई। आज बेखौफ होकर ड्यूटी निभा रही हैं। इस समय प्रदेश में कोरोना महामारी को देखते हुए छुट्टी भी नहीं ले रही हैं।
More Stories
ईडी ने झारखंड के मंत्री के पीएस की घरेलू मदद से बेहिसाब नकदी जब्त की
लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जय नारायण पटनायक को चुना क्योंकि सुचित्रा मोहंती पुरी में दौड़ से बाहर हो गए |
महबूबा मुफ्ती ने लोगों से जम्मू-कश्मीर की पहचान की रक्षा के लिए वोट करने का आग्रह किया |