होंडा ने अपनी दमदार बाइक हाईनेस CB350 की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया है। कंपनी ने इस बाइक को बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। उस वक्त इसके DLX मॉडल की कीमत 1.85 लाख रुपए थी। हालांकि, कुछ महीने के बाद ही कंपनी ने इस मॉडल को हजार रुपए महंगा कर दिया था। अब इसकी नई कीमत 1.90 लाख रुपए हो चुकी है। यानी 7 महीने में ये बाइक 5,000 रुपए महंगी हो चुकी है।कंपनी ने इसे रेट्रो डिजाइन देने की कोशिश की है। इसमें राउंड LED हेडलैम्प, सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंटेशन, अलॉय व्हील्स, क्रोम हेडलाइट्स और बड़ा फ्यूल टैंक, क्रोम फेंडर्ड, रियर शॉक एब्जॉर्बर, रेट्रो टर्न इंडीकेटर्स और रेट्रो स्टाइल एग्जॉस्ट पाइप दिए गए हैं। बाइक के इंजन और मिरर्स पर भी कई जगह क्रोम एलिमेंट्स देखने को मिल जाएंगे।
Nationalism Always Empower People
More Stories
चैटजीपीटी इंटीग्रेशन, नए कैमरा फीचर्स लैंड ऑन नथिंग फोन (2ए) नए अपडेट के साथ; विवरण, कीमत जांचें | प्रौद्योगिकी समाचार
टैरो कार्ड रीडिंग क्या है? जानिए एक्सपर्ट दीपा श्री से | इंटरनेट और सोशल मीडिया समाचार
अपने नेता को जानें: सपा के प्रवीण सिंह एरन – बरेली लोकसभा उम्मीदवार के बारे में सब कुछ | इंटरनेट और सोशल मीडिया समाचार