राज्य सरकार बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में है। दर्जनों कलेक्टरों और एसपी के तबादला होने की सम्भावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के दर्जन भर कलेक्टर और एसपी के ट्रांसफर लिस्ट की सूची जारी होगी। कोरबा कलेक्टर के लिए आईएएस रानू साहू, रायपुर कलेक्टर के लिए आईएएस सौरव कुमार, रायगढ कलेक्टर के लिए किरण कौशल, जांजगीर कलेक्टर के लिए जयप्रकाश मौर्य के नामों की चर्चा जोरों पर है। इसी तरह जशपुर, कांकेर, राजनांदगांव, दुर्ग, मुंगेली, दंतेवाड़ा, बालोद, बलौदाबाजार के कलेक्टर भी बदले जा सकते हैं। इन नामों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इन पर कुछ ही दिनों में मुहर लगने की सम्भावना है।
Nationalism Always Empower People
More Stories
छत्तीसगढ़: बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाने के बाद उसी घर में पहुंचा तेंदुआ, पानी पीने मुंह में फंसी हुई बालियां और लगाए दौड़… तस्वीर आई सामने
11 लोगों को तत्काल मिला नया राशन कार्ड
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक