भूपेश बघेल ने खैरागढ़ में जन्में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी को उनकी जयंती पर याद कर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पदुमलाल पुन्ना लाल बख्शी ने अपने कृतित्व से राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी साहित्य को समृद्ध किया है। उनकी रचनाएं नए रचनाकारों को हमेशा प्रेरित करती रही हैं। उन्होंने साहित्य सेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। स्व.बख्शी बहुमुखी प्रतिभा के धनी साहित्यकार, सफल आलोचक, श्रेष्ठ कहानीकार और सुप्रसिद्ध निबंधकार थे। उन्होंने साहित्य की विभिन्न विधाओं में महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की। हिन्दी साहित्य में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
Nationalism Always Empower People
More Stories
11 लोगों को तत्काल मिला नया राशन कार्ड
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लगातार तीसरे दिन भी ले रहे है विभागों की समीक्षा बैठक