उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दिनदहाड़े बदमाशों के दुस्साहस ने हड़कंप मचा दिया। बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ पर दोपहर 12 बजे करीब सशस्त्र बदमाशों ने कार सवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य के पति के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। लगभग 10 से 12 राउंड हुई फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।घायलों को सोनबरसा सीएससी ले जाया गया, जहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं जिला पंचायत सदस्य पति सबल सिंह का इलाज किया जा रहा था। दिनदहाड़े गोली मारने की घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार, बैरिया कस्बा निवासी वार्ड-5 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह(32) पुत्र जयराम सिंह और वार्ड नंबर-6 के वर्तमान जिला पंचायत सदस्य पति सबल सिंह(40) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी चांदपुर के साथ कार से बैरिया की तरफ जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे चिरैया मोड़ के पास बाइक से आए सशस्त्र बदमाशों ने दोनों को निशाना बनाकर के अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 10 से 12 राउंड की हुई फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश रेवती की दिशा की ओर भाग निकले।
आनन-फानन स्थानीय लोगों और पुलिस ने दोनों घायलों को सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जलेश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं सबल सिंह का इलाज किया जा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों की लोगों के अनुसार जलेश्वर सिंह को कई गोलियां मारी गईं।उनके मरने की पुष्टि होने के बाद ही बदमाश वहां से भागे। बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस के आला अधिकारियों ने डेरा डाल लिया था। मामले की जांच की जा रही थी।
More Stories
सड़क हादसा: मैजिक और बस में जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत, 6 घायल, मची चीख-पुकार
UP News : हिरासत में लिए गए व्यक्ति की मौत, गेस्ट हाउस में हुए विवाद के बाद पूछताछ के लिए ले गई थी पुलिस
क्राइम न्यूज़ : नौकरी का झांसा देकर नर्स से रेप करता रहा सिंचाई विभाग का स्टाफ, गर्भवती हुई तो…