शनिवार सुबह ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद दो बाद परिणाम आने शुरू हुए। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा को निराशा हाथ लगी। भाजपा ने 23 में से आठ सीटों पर कब्जा जमाया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह की बहू प्रगति सिंह मांडा से चुनाव जीतने में कामयाब रहीं। बसपा के पूर्व विधायक राजबली जैसल की पत्नी राजकुमारी जैसल मेजा से चुनाव हार गईं हैं।सपा ने जिले में सर्वाधिक 11 सीटों पर कब्जा जमाया है। अभी दोसीटों पर परिणाम घोषित नहीं किया गया है। देर शाम तक नतीजे आने की संभावना है। इधर, नैनी के चाका में बीडीसी सदस्य मुमताज हुसैन को सरेआम अगवा करने का प्रयास किया गया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। उधर, चाका ब्लॉक की पालपुर ग्रामसभा से क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद रिजवान के भाई का आरोप है कि वोट डालकर बाहर आते वक्त रिजवान को कुछ लोग काले रंग की सफ ारी में खींच कर भाग निकले।
Nationalism Always Empower People
More Stories
यूपी में पत्रकार की हत्या का आरोप
प्रियंका गांधी ने मॉनसून की राक्षसी सभा में कहा- देश में चरम सीमा पर हैं और महिलाएं परेशान हैं…
लोकसभा चुनाव 2024: श्यामिला रंग-बिरंगा मैदान से बाहर, नामांकन खारिज, जानें वजह