लखनऊकांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सिलसिले में शुक्रवार यानी 16 जुलाई को लखनऊ आना लगभग तय हो गया है। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगी। साथ ही यूपी जिले के कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी। पार्टी कार्यालय का हुआ रंग-रोगनप्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे को लेकर पार्टी कार्यालय में उनके स्वागत के लिए सभी इंतजाम लगभग किए जा चुके हैं। कार्यकाल की साफ-सफाई, रंग-रोगन किया जा चुका है। पार्टी कार्यालय में प्रियंका गांधी के आगमन के पोस्टर भी लगा दिए गए हैं।
विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीतिप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने बताया कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में जमीनी मुद्दों को लेकर आम जनता के साथ लगातार खड़ी हैं। 16 तारीख को प्रियंका गांधी का लखनऊ आगमन है। इस दौरान लखनऊ के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से उत्तर प्रदेश के तमाम मुद्दों पर चर्चा करेंगी और आगामी विधानसभा विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार करेंगी। साथ ही 3 दिन के कार्यक्रम के दौरान मीडिया से भी रूबरू होंगी।
More Stories
यूपी में पत्रकार की हत्या का आरोप
प्रियंका गांधी ने मॉनसून की राक्षसी सभा में कहा- देश में चरम सीमा पर हैं और महिलाएं परेशान हैं…
लोकसभा चुनाव 2024: श्यामिला रंग-बिरंगा मैदान से बाहर, नामांकन खारिज, जानें वजह