तीन दिन के दौरे पर यूपी आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को लखीमपुर खीरी पहुंचींउन्होंने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान अभद्रता का शिकार हुईं महिलाओं से मुलाकात कीप्रियंका गांधी ने यहां पसगंवा गांव में सपा उम्मीदवार और उनकी प्रस्तावक से मिलकर दर्द जानालखीमपुर खीरीतीन दिन के दौरे पर यूपी आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को लखीमपुर खीरी पहुंचीं। यहां उन्होंने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान अभद्रता का शिकार हुईं दो महिलाओं से मुलाकात की। प्रियंका गांधी का लखीमपुर दौरा अचानक तय हुआ था।
प्रियंका गांधी ने यहां पसगंवा गांव में सपा उम्मीदवार रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक अनीता यादव से बातचीत कर विपक्षी दलों को भी एक संदेश दिया।यूपी कांग्रेस ने प्रियंका के लखीमपुर दौरे की तस्वीर साझा कर लिखा, ‘दल के हिसाब से नहीं दर्द के हिसाब से रिश्ता निभाने वाली नेता का नाम प्रियंका गांधी है।’ कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने लिखा, ‘बुला कर मिलने और जा कर मिलने में बड़ा फर्क होता है। पंचायत चुनाव में जिस महिला के साथ हिंसा हुई थी उससे लखीमपुर जाकर मुलाकात करती प्रियंका जी।’लखीमपुर में अभद्रता की शिकार महिलाओं से मिलतीं प्रियंका गांधीनामांकन के रास्ते हुई थी बदसलूकीदरअसल ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान बीजेपी और सपा उम्मीदवारों के बीच कई जगह झड़प हुई थी।
More Stories
ये ‘पापा’ नहीं ‘दरिंदा’ है… 4 साल के बेटे की हत्या कर खूंटी पर टांग दी लाश, पत्नी को भी मार डाला फिर….?
लोकसभा चुनाव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ने किया मतदान, कहा- प्रचंड बहुमत से फिर भाजपा बनाएगी सरकार
UP Weather News: भीषण गर्मी से लोगों को मिल सकती है राहत, इन जगहों पर आज बार पारा, लखनऊ में 29 साल का रिकॉर्ड