Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

दिल्ली में मुठभेड़ : घायल हुआ बदमाश,

कंझावला इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि बदमाश की पहचान गौरव उर्फ मोंटी के रूप में हुई है। गौरव अशोक प्रधान गैंग का सदस्य है। कंझावला थाना पुलिस को गौरव के इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने कराला में घेराबंदी कर दी। 

बाइक से पहुंचे बदमाश को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देखकर गौरव ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश को गोली लगी। पुलिस बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाकर मामले की जांच कर रही है