उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक पानी भरे गड्ढे में दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। दोनों का शव गांव के गड्ढे में गुरुवार की सुबह उतराया मिला। दोनों दोस्त बुधवार की रात से लापता था। जिन्हें दोनों के परिजन ढूंढ रहे थे।
शौच के लिए निकले लोगों ने शव को देखा तो हड़कंप मच गया। शवों को बाहर निकाला गया तो परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। दोनों अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।
ये भी पढ़ें- यूपी: ट्रक खड़ा कर रात में आराम कर थे चालक और खलासी, बदमाशों ने दोनों को गोली मारी
दोनों खेलने गए थे बाहर, रात भर नहीं लौटे
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव के रहने वाले तेजस कुमार(14) पुत्र मनोज कुमार बरनवाल और विशाल चौहान(12) पुत्र सुरेंद्र चौहान पशुओं के अस्पताल में बुधवार शाम को घर से खेलने के लिए निकले थे। परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त थे। देर रात तक उनकी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला।
More Stories
लोकसभा चुनाव 2024: पीएम मोदी की रैली और विपक्ष, फिर अयोध्या के राम मंदिर में लगेंगे हाज़िर
सीएम योगी आदित्यनाथ: लोगों को मनाना है कि जब भी संकट आएगा, राहुल गांधी सबसे पहले इटली भागेगा… सीएम योगी आदित्यनाथ का वीडियो वायरल
राहुल गांधी: राहुल गांधी के नामांकन में सोनिया होंगी-प्रियंका और खारगे शामिल, शक्ति प्रदर्शन के जरिए सोनिया रोड शो में सुबह से हो रही तैयारी