यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर एक बार फिर से बनारस चुनावी रणभूमि बनने जा रहा है। इसकी शुरुआत आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर कॉलेज से करने जा रही हैं। किसान न्याय रैली में प्रियंका गांधी किसानों का मुद्दा उठाएंगी। लखीमपुरी खीरी कांड के आरोपियों पर कार्रवाई, गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी और नये कृषि कानूनों की वापसी का मुद्दा उठाएंगी। रैली के बहाने किसान आंदोलन को पश्चिम से पूरब की तरफ मोड़ने की रणनीति बनाई गई है।
रैली में पूर्वांचल समेत आसपास के जिलों से किसान और मजदूर हिस्सा लेंगे। बनारस से किसान न्याय यात्रा आरंभ होगी जो प्रदेश भर में जाएगी। बंगाल में खराब प्रदर्शन के बाद यूपी में कांग्रेस ने पूरी ताकत के साथ जनता का विकल्प बनने का निर्णय लिया है। प्रियंका ने अपने चुनावी अभियान के शंखनाद के लिए वाराणसी को यूं ही नहीं चुना है। आगे की स्लाइड्स में देखें…
More Stories
लोकसभा चुनाव दूसरे चरण का मतदान: उत्तर प्रदेश में मतदान जारी, जानिए कितने प्रतिशत हुए वोट
लोकसभा चुनाव दूसरे चरण का मतदान: उत्तर प्रदेश में 8 दिसंबर को मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक तीसरी फिसदी हुई वोटिंग
पत्नी ने अपने नौकर को बुलाया घर, फिर पीट-पीटकर पति को मौत के घाट उतार दिया, हत्या की वजह बताई