उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में गुरुवार को एक परिवार के साथ हादसा घटित हो गया। बेवर थाना क्षेत्र में गांव बझेरा दौलतपुर के पास फ्लाई ओवर पर फर्राटा भर रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में कन्नौज निवासी अवर अभियंता और उनके परिजन घायल हो गए। पत्नी व पुत्री की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जनपद कन्नौज के तिर्वा निवासी हरिओम शर्मा सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। गुरुवार की सुबह वह पत्नी पुष्पा शर्मा, पुत्री अंजली व पुत्र शशांक के साथ कार से दिल्ली के लिए निकले थे। कार जब थाना क्षेत्र में एनएच 91 पर बझेरा दौलतपुर गांव के बीच से गुजरने वाले फ्लाईओवर पर पहुंची। तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई और कार दोनों फ्लाईओवर के बीच में खाली जगह से होती हुई अंडरपास में जा गिरी।

More Stories
यूपी में पत्रकार की हत्या का आरोप
प्रियंका गांधी ने मॉनसून की राक्षसी सभा में कहा- देश में चरम सीमा पर हैं और महिलाएं परेशान हैं…
लोकसभा चुनाव 2024: श्यामिला रंग-बिरंगा मैदान से बाहर, नामांकन खारिज, जानें वजह