मिर्जापुर
यूपी के मिर्जापुर जिले में 9 साल की लड़की का शव घर के पास मिला है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। बहरहाल पुलिस घटना के हर एंगल पर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कटरा कोतवाली इलाके के कतवारू का पुरा मोहल्ले में 9 साल की लड़की का अपहरण कर हत्या कर दी गई। बताते हैं कि लड़की 26 दिसंबर की शाम 4 बजे के आसपास घर के पास खेल रही थी। काफी देर तक नहीं दिखाई पड़ी तो घरवालों ने उसको खोजने का प्रयास किया। देर रात घर से थोड़ी ही दूरी पर उसका शव पड़ा मिला। परिवार वालों के मुताबिक, उसका गला रस्सी से कसकर दबाया गया था। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। साथ ही परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका भी व्यक्त की है।
घटना का जल्द होगा खुलासा
सूचना मिलने पर देर रात पुलिस मौके पर पहुची और घटना के सभी पहलुओं की जांच करने में जुटी है। घटना के बारे में एसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रात 11 बजे सूचना मिली कि एक बालिका का शव घर के पास मिला है। हम और अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच-पड़ताल की है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
More Stories
भाजपा नेता की गुंडई : भाजपा उपाध्यक्ष ने सिगरेट पर पी, पैसे इंसान पर बरपाया कहर, दंपति को बेरहमी से पीटा
लोकसभा चुनाव: यूपी में 57.98 फीसदी मतदान, छठे चरण में 25 मई से 14 तक मतदान, जानें मैदान पर हैं कितने विपक्षी
यूपी लोकसभा चुनाव चरण 5: 14 सीटों पर सुबह 9 बजे से 12.89 बजे तक प्रतिशत मतदान, जानें कहां पड़े वोट