Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Election 2022: सपा ने एक और टिकट काटा, आगरा दक्षिण सीट से विनय अग्रवाल नए प्रत्याशी

Default Featured Image

आगरा में समाजवादी पार्टी (सपा) ने नामांकन खत्म होने से एक दिन पहले गुरुवार को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी बदल दिया है। सपा शहर अध्यक्ष वाजिद निसार के मुताबिक वैश्य महासभा के विनय अग्रवाल को नया प्रत्याशी घोषित किया है। चार दिन पहले इस सीट पर सपा ने रिजवान रईसुद्दीन को प्रत्याशी घोषित किया था।

गुरुवार की सुबह रिजवान को लखनऊ बुला लिया गया है। बुधवार को सपा ने फतेहाबाद से राजेश शर्मा का टिकट बदलकर रूपाली दीक्षित को दिया था। रूपाली दीक्षित बाहुबली अशोक दीक्षित की पुत्री हैं। 34 वर्षीय रूपाली ने यूके (इंग्लैंड) से एमबीए किया है। शुक्रवार को पहले चरण में शामिल आगरा की 9 सीटों पर नामांकन का अंतिम दिन है।