Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आगरा में नड्डा की बैठक से पहले हंगामा: भाजपा के बुजुर्ग नेता ने पार्टी पर लगाया शोषण का आरोप

Default Featured Image

आगरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक से पहले हाथरस से आए एक बुजुर्ग भाजपा नेता ने टिकट को लेकर हंगामा कर दिया। इससे भाजपा पदाधिकारियों में खलबली मच गई। पार्टी पदाधिकारियों ने बमुश्किल भाजपा नेता को शांत कराया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को आगरा आ रहे हैं। वह यहां फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल रमाडा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ब्रज क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए कई भाजपा नेता यहां पहुंचे हैं।
टिकट को लेकर हुआ हंगामा
सादाबाद के भाजपा नेता शिवकुमार भी पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने बैठक से पहले ही टिकट को लेकर हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि शिवकुमार सादाबाद विधानसभा सीट से अपनी बेटी के लिए टिकट चाह रहे हैं।

शिवकुमार ने भाजपा के बड़े नेताओं पर पक्षपात और कार्यकर्ता का शोषण करने का आरोप लगाया है। नड्डा की बैठक से पहले हंगामा होने से भाजपा नेताओं में खलबली मच गई। हालांकि अभी जेपी नड्डा आगरा नहीं पहुंचे हैं। जिससे कारण बैठक शुरू नहीं हुई है।