पीटीआई
चंडीगढ़, 23 जनवरी
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जबकि दोनों राज्यों में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। मौसम कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
पिछले 24 घंटों में राज्यों के कई स्थानों पर बारिश हुई और रविवार को भी कई जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी रहा।
चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, रूपनगर, मोहाली, मोगा, गुरदासपुर, अंबाला, हिसार, रोहतक, पंचकूला, भिवानी और गुरुग्राम में बारिश हुई।
दोनों राज्यों में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पठानकोट का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रोहतक में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री जबकि गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में भी न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि कुरुक्षेत्र का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
More Stories
स्वाति मालीवाल: सीएम आवास का सीसीटीवी फुटेज गायब, नाबालिगों का आवास… दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश किए कई कागजात वाले खुलासे
छोटे भाई ने प्यार किया तो टूट गया लड़की के घर में
लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र दल की रिहाई, दुर्घटना में चार छात्रों की मौत