{“_id”:”61f2299a09b5ce4e960dd8fb”,”slug”:”up-congress-president-ajay-kumar-lallu-big-allegation-says-rpn-singh-is-spreading-rumors-about-my-joining-bjp”,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अजय लल्लू का बड़ा आरोप: आरपीएन सिंह मेरे भाजपा में जाने की अफवाह फैला रहे हैं, कही ये बड़ी बात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
एएनआई, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:41 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरपीएन सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है, उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता आरपीएन सिंह(पूर्व कांग्रेस नेता) प्रचारित कर रहे हैं कि मैं भाजपा में जाने वाला हूं। लल्लू ने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि मेरे खून के एक-एक कतरे में राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी का एहसान है।
Ajay Kumar Lallu
– फोटो : एएनआई
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने हाल में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। आरपीएन सिंह के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत और यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने करारा प्रहार किया।
वहीं, बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरपीएन सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है, उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता आरपीएन सिंह(पूर्व कांग्रेस नेता) प्रचारित कर रहे हैं कि मैं भाजपा में जाने वाला हूं।
लल्लू ने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि मेरे खून के एक-एक कतरे में राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी का एहसान है। मैं राहुल गांधी का सिपाही बनकर काम करता रहूंगा और जब तक जियूंगा कांग्रेस में रहूंगा।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरपीएन पर हमला करते हुए कहा कि नई कांग्रेस में संघर्ष करने वाले ही रह सकते हैं। यूपी के जमीनी मुद्दे पर राहुल और प्रियंका गांधी के साथ हजारों कार्यकर्ता दिखाई देते हैं, लेकिन आरपीएन सिंह कभी नहीं दिखे।
तंज कसते हुए लल्लू ने कहा कि वह राजा हैं और उन्हें मेरी जैसी छोटी बिरादरी के गरीब आदमी का कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनना रास नहीं आ रहा था।
विस्तार

More Stories
लोकसभा चुनाव: आज पीएम मोदी नामांकन नामांकन, प्रशांत महासागर में कई दिग्गज नेता शामिल
लोकसभा चुनाव चौथा चरण: उत्तर प्रदेश में रात 9 बजे से 11.67% तक हुआ मतदान, जानें कहां पड़े कितना फिसदी वोट
बिजनोर समाचार : ऑटोमोबाइल ने युवाओं पर हमला, गंभीर स्थिति, भारी बारिश में तोड़फोड़