भारत-ए ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की। बुधवार को लिंकलॉन में खेले गए मुकाबले में भारत-ए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड-ए की टीम 48.3 ओवर में 230 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जबाव में भारत-ए ने 29.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए। उसके लिए पृथ्वी शॉ ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। उन्होंने 35 गेंद की पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए।
पृथ्वी का चयन एक दिन पहले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज के लिए हुआ। उन्हें चोटिल शिखर धवन की जगह मौका मिला है। पृथ्वी ने इससे पहले अभ्यास मैच में 100 गेंद पर 150 रन की पारी खेली थी। वे नवंबर 2018 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सके। पिछला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।
टी-20 टीम में शामिल होने वाले सैमसन ने 21 गेंद पर 39 रन बनाए
टी-20 टीम में शामिल होने वाले संजू सैमसन ने 21 गेंद पर 39 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद पर 35 रन की पारी खेली। मयंक अग्रवाल ने 29 गेंद पर 29 रन, शुभमन गिल ने 36 गेंद पर 30 रन, विजय शंकर ने 25 गेंद पर नाबाद 20 रन और क्रुणाल पंड्या ने 13 गेंद पर नाबाद 15 रन की पारी खेली। गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज सबसे ज्यादा सफल रहे। उन्होंने 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। खलील अहमद और अक्षर पटेल को दो-दो सफलता मिली। विजय शंकर और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
More Stories
टी20 वर्ल्ड कप 2024: विराट-गिल आउट, 4 नए खिलाड़ियों की एंट्री, संजय मांजरेकर ने बनाई टीम इंडिया, हैरान रह गए खिलाड़ी
क्या विराट कोहली धीमा खेल रहे हैं? आरसीबी स्टार के स्ट्राइक रेट के बारे में फाफ डु प्लेसिस ने क्या कहा | क्रिकेट खबर
आईपीएल 2024, डीसी बनाम जीटी: दिल्ली कैपिटल्स के प्ले ऑफ में पहुंची की अंतिम साजिश, बोल्ट में गुजरात को 4 रन से दी करारी रकम