छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करना अब अनिवार्य नहीं है। मंडल द्वारा नियमित छात्रों के लिए आगामी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रत्येक विषय में 2 असाइनमेंट जमा करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि की मंडल की समस्त मान्यता प्राप्त शालाओं में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नियमित छात्रों के लिए आगामी मुख्य परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने के लिए प्रत्येक विषय के 2 असाइनमेंट जमा किए जाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है अर्थात् मंडल की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य नहीं है।
More Stories
बलरामपुर घटना पर मंत्री नेताम ने कहा – साजिश के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, घटना पर भ्रम न उजागर, सही तथ्य सामने आएंगे
घूम फिर कर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर हुए ठगी के शिकार, एक ने सवा करोड़ तो दूसरे ने 58 लाख गंवाए…
CG MORNING NEWS : सीएम विष्णुदेव साय झारखंड में करेंगे तूफानी प्रचार, मंत्री को दी जाएगी गुड गवर्नेंस की ट्रेनिंग, सीपीएल के खिलाड़ियों का कैंप आज से, लू को लेकर इन जवानों में येलो ऑफिस जारी…