बस्ती: बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना के खझौला एनएच-28 पर भीषण सड़क हादसे में 3 जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जवान की हालात को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतक जवानों की पहचान सीआरपीएफ 112 बटालियन के जवान के रूप में हुई है।
जवानों से भरी बोलेरो में ट्रक ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ 112 बटालियन के जवान छठवें चरण का चुनाव करा कर 7वें चरण के चुनाव डयूटी करने के लिए आज सुबह जा रहे थे। अभी उनकी बोलेरो कार नेशनल हाइवे-28 पर मुंडरेवा थाना के खझौला के पास पहुंची थी। तभी हाइवे पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने जवानों से भरी बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इससे तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक जवानों की हुई पहचान
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी से जवानों को बाहर निकाला। तबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतक जवानों में हीरालाल, जयप्रकाश और धर्मेंद्र शामिल हैं। हीरालाल गोरखपुर के बेलघाट थाना के धोबीपार के रहने वाले थे। जयप्रकाश देवरिया जिले के थाना लार के रहने वाले थे और धर्मेंद्र देवरिया जीके के विशुनपुरा के रहने वाले थे।
पुलिस ने घायल जवान को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां से उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
More Stories
दिल्ली में 14 साल का रिकॉर्ड पारा 50 डिग्री के पास
राजस्थान में तनाव! बच्चों को स्टाइलिश बनाने से मनाना
पीएसपीसीएल ने 900 करोड़ का मुनाफा कमाया