भारतीय एडवांस तकनीक के मुरीद हैं, लेकिन वे इससे ज्यादा ऑर्टिफिशयल इंटेलिजेंस एलेक्सा को ज्यादा पसंद करते हैं। 2019 में भारतीय ग्राहकों ने हर हफ्ते लाखों बार एलेक्सा से बातचीत की। आंकड़ों के मुताबिक, हर मिनट में भारतीयों ने कहा- एलेक्सा, आई लव यू और एलेक्सा क्या मुझसे शादी करोगी? एलेक्सा एक्सपीरियंस एंड डिवाइसेज के इंडिया कंट्री मैनेजर पुनीष कुमार ने बताया कि भारतीय यूजर हर हफ्ते 10 करोड़ से ज्यादा बार एलेक्सा से बात करते हैं। यह आंकड़ा अमेरिका और ब्रिटेन से भी ज्यादा है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय यूजर्स ने एक मिनट में 8 बार ‘हाउ आर यू’ पूछा। वहीं, एलेक्सा कैसी हो एक मिनट में तीन बार पूछा गया। इसके अलावा, भारतीयों ने एलेक्सा से सबसे ज्यादा डिमांड गानों की। हर मिनट में एक हजार गाने की मांग की गई। आंकड़ों के मुताबिक, यूजर्स एलेक्सा से दूसरी कई जानकारियां भी लेते है। इसमें पूछे जाने वाले आम सवालो में ‘लाइट की स्पीड क्या है?’, ‘पानी गीला क्यों है?’ जैसे सवाल शामिल हैं।
खाना से जुड़े भी शामिल पूछे जाते हैं
एलेक्सा से खाना से जुड़े सवाल भी पूछे जा रहे हैं। पुनीष ने बताया कि रेसिपी को लेकर रोज एक हजार सवाल पूछे जा रहे हैं। हिंदी भाषा का सपॉर्ट मिलने से अब एलेक्सा हर मिनट एक हिंदी कहानी भी सुना रही है। एलेक्सा प्रति मिनट फैक्ट से जुड़े 50 सवालों के जवाब देती है।
एलेक्सा क्या है?
एलेक्सा अमेजन का डिजिटल वॉइस असिस्टेंट है। इसका उपयोग स्मार्टफोन और अमेजन के उत्पाद खरीदने के लिए किया जाता है। एलेक्सा आपके सवालों के जवाब के अलावा स्मार्ट-होम कंट्रोल गैजेट्स को भी नियंत्रित करती है। जैसे दरवाजा बंद करने और कमरे की रोशनी कम करने जैसे काम हैं।
More Stories
एक व्यावसायिक रणनीति के रूप में खुशी: दीपेंद्र शंकर अग्रवाल की अंतर्दृष्टि | इंटरनेट और सोशल मीडिया समाचार
Infinix GT 20 Pro 5G पहला डुअल-चिप स्मार्टफोन लॉन्च; कीमत, विशिष्टताएँ जाँचें
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का कहना है कि भारत में स्टार्टअप 10 वर्षों में 300 गुना से अधिक बढ़ गए प्रौद्योगिकी समाचार