गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में होली के दिन निकलने वाली परंपरागत भगवान नरसिंह शोभा यात्रा में इस बार 19 मार्च को गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले दो साल से इस यात्रा में सीएम योगी शामिल नहीं हो पा रहे थे। होलिका समिति के अध्यक्ष और मंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में जाकर योगी से मुलाकात कर उनसे इस परंपरागत यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया। जिसे स्वीकार कर योगी ने शोभा यात्रा में शामिल होने की सहमति प्रदान कर दी है। पिछले 24 साल से गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ इस शोभा यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। जबकि इसका इतिहास करीब 78 वर्ष पुराना है। आइए जानते हैं इसका महत्व। होली के दिन निकलते वाली शोभायात्रा से गोरक्षपीठ का गहरा नाता है। 24 साल से योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अगुवाई में होली के दिन निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में बतौर अतिथि शामिल होते रहे हैं। इसके एक दिन पहले शाम को होलिका दहन उत्सव समिति की ओर से निकलने वाली भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झंडी देकर रवाना करते हैं।
साल 1944 से निकाली जा रही शोभा यात्रा
होली के दिन 29 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से 78 बरसों से साल 1944 से भगवान नरसिंह की शोभायात्रा निकली जा रही है। सुबह 9 बजे शाखा के बाद शोभायात्रा का शुभारम्भ होता है। 24 बरसों से योगी आदित्यनाथ रथ पर सवार होकर रंग, अबीर और गुलाल से खेलते हुए शोभायात्रा के आगे चलते हैं। गोरखपुर से हजारों की संख्या में लोग इस शोभायात्रा में शामिल होते हैं। कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल 2020 में वे इस शोभायात्रा में शामिल नहीं हो सके।
नानाजी देशमुख ने की थी शुरुआत
गोरखपुर में भगवान नरसिंह रंगोत्सव शोभायात्रा की शुरुआत अपने गोरखपुर प्रवासकाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक नानाजी देशमुख ने 1944 में की थी। गोरखनाथ मंदिर में होलिका दहन की राख से होली मनाने की परंपरा इसके काफी पहले से जारी थी। नानाजी का यह अभियान होली के अवसर पर फूहड़ता दूर करने के लिए था। इस शोभायात्रा का गोरक्षपीठ से भी गहरा नाता जुड़ गया। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ भी इसमें शामिल होते रहे और उनके बाद महंत अवेद्यनाथ की होली का यह अभिन्न अंग बना। अब इस परंपरा का निर्वहन गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं।
इन इलाकों से निकलेगी शोभा यात्रा
होलिकोत्सव समिति के अध्यक्ष अरुण प्रकाश मल्ल ने बताया कि ये शोभा यात्रा 19 मार्च को सुबह 8.30 बजे घंटाघर से निकलेगी। यात्रा से पहले योगी आदित्यनाथ होली खेलने वाले जनसमूह को संबोधित करेंगे। भगवान नरसिंह की महाआरती के बाद शोभा यात्रा आगे बढ़ेगी। यहा शोभा यात्रा घंटाघर से निकलकर मदरसा चौराहा, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासीकटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक, होते हुए घंटाघर में समाप्त होगी।
More Stories
लोकसभा चुनाव 2024: दिल्ली कांग्रेस ने बनाया कंट्रोल रूम और कॉल सेंटर
पंजाब के दौरे पर पहुंचे सीएम भजनलाल, बोले- प्रधानमंत्री
ट्रक निकोला नागासाकर, पांचवा पांच इंच पुराना भुक्की चुरा पोस्ट हुआ बरामद