पाकिस्तान का राजनीतिक इतिहास इस बात का जीवंत साक्षी रहा है कि जब से मुल्क का गठन हुआ है, तब से लेकर अब तक वहां पर कोई भी सरकार अपना कार्यकाल मुकम्मल नहीं कर पाई है। यही नहीं, सैनिकों ने अपने हस्तक्षेप से हुकूमत का भी तख्तापलट किया है। जिसे लेकर विश्व बिरादरी में कई मर्तबा पाकिस्तान को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। मौजूदा वक्त में पाकिस्तान की कमान इमरान खान के हाथों में है। वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हैं, लेकिन पाकिस्तान के मौजूदा राजनीतिक उथलपुथल को ध्यान में रखते हुए माना जा रहा है कि उनके हाथ से कभी-भी प्रधानमंत्री की कुर्सी जा सकती है। जिस प्रधानमंत्री को माथे पर लिए इमरान खान घूमते फिरते हैं, वो ताज अब उनसे कभी-भी छीना जा सकता है। वजह साफ है, क्योंकि विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।बीते दिनों तो तमाम विपक्षी दल इमरान खान के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव भी लेकर आए थे। जिसमें उनसे इस्तीफे की मांग की गई थी। यही नहीं, विपक्षी दलों के अलावा पाकिस्तानी सेना भी इमरान खान के खिलाफ मोर्चा खोलने पर आमादा हो चुकी है। ऐसी स्थिति में माना जा रहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री के पद से कभी-भी इस्तीफा देना पड़ सकता है। लेकिन अब ऐसी स्थिति में आगे चलकर पाकिस्तान में मचा राजनीतिक घमासान क्या रुख अख्तियार करता है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन सभी देशों में पाकिस्तान के राजनीतिक घमासान को लेकर बहस का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में ‘आज तक’ टीवी चैनल पर पाकिस्तान के राजनीतिक घमासान के संदर्भ में बहस का आयोजन किया गया था, जिसमें कई पैनलिस्ट शामिल हुए थे। बता दें कि भारत से लेकर पाकिस्तान के पैनलिस्ट इस डिबेट में शामिल हुए थे।चर्चा हो रही थी कि आखिर पाकिस्तान में मचे सियासी उथलपुथल के पीछे की वजह क्या है। बहस शुरू हुई। तो सवालों और जवाबों का दौर भी शुरू गया। सबने अपने-अपने मुद्दे रखना शुरू कर दिया। लेकिन शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि डिबेट के दौरान पाकिस्तान की नुमाइंदी करने वाले जितने भी लोग शामिल हुए थे। उन सभी ने एक सुर में अपनी सियासी बदहाली का रोना रोया। भारत की नुमाइंदगी करने वाले तमाम लोगों के बातों पर हामी भरते हुए सभी पाकिस्तानी नुमाइंदों ने खुद ही अपनी विफलताओं को स्वीकार किया है और अपने यहां चल रही सियासी घमासान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं था कि पाकिस्तान की नुमाइंदगी करने वाले लोगों ने भारतीय मसलों को लेकर भारत की नुमाइंदों को टारगेट करने की कोशिश नहीं की, उन्होंने कोशिश तो खूब की, लेकिन अफसोस उन्हें मुंह की खानी पड़ गई। चलिए, अब हम आपको दिखाते हैं, वो वीडियो जिमसें पाकिस्तान की खस्ताहाल राजनीतिक स्थिति पर बहस हुई थी।तो अगर आपने पूरा वीडियो देख लिया हो तो आप पूरे विषय वस्तु से परिचित हो ही गए होंगे। लेकिन इस बीच अब न महज पाकिस्तान बल्कि पूरे विश्व की निगाहें इमरान खान पर टिकी हुई है कि क्या वे अपनी कुर्सी बचा पाने में कामयाब हो पाते हैं।
Nationalism Always Empower People
More Stories
हीटवेव संकट: दिल्ली को चिलचिलाती गर्मी से राहत? आईएमडी ने आज हल्की बारिश और धूल भरी आंधी का अनुमान लगाया |
पुणे पोर्श दुर्घटना नवीनतम अपडेट: एसआईटी ने आरोपी नाबालिग की मां को गिरफ्तार किया |
108 जनसभाएं, रोड शो, 100 से अधिक मीडिया बाइट्स: 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रियंका गांधी का अभियान |