उपमुख्यमंत्री और आगरा मंडल के प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य 10 मई (मंगलवार) को फिरोजाबाद आएंगे। इस दौरान वह जिले में विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। रविवार को यह जानकारी सूचना अधिकारी एल यादव ने दी। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद अफसर तैयारियों में जुट गए हैं।
उपमुख्यमंत्री के आगरा आगमन के दौरान अचानक फिरोजाबाद न आ जाएं इस लिहाज से प्रशासन की ओर से तैयारी की गई थी। उस समय वह जिले में नहीं आए। अब उनका कार्यक्रम तय हो गया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले में 10 मई को आएंगे।
अफसरों ने की बैठक
इससे पूर्व संभावित सूचना के आधार पर अफसर विभागीय कामकाज को पूर्ण किए जाने के साथ ही वह कहां-कहां जा सकते हैं उन स्थानों पर सुधार कराने में जुट गए थे। रविवार के दिन अवकाश होने के बाद भी जिले के अफसरों ने अधीनस्थों के साथ मीटिंग की। सीडीओ चर्चित गौड़ भी तैयारी करते दिखे।
इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर आगरा आए थे। उन्होंने आगरा जिले में विकास कार्यों की प्रगति जानी। जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को भी सुना। आगरा से पहले वह मथुरा का भी दौरा कर चुके हैं।
More Stories
दिल्ली बम खतरा: आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, दो निवेशकों को भी मिला खतरा ई-मेल, सर्च ऑपरेशन जारी
नॉट डबल करने के नाम पर मझौता प्रोफेसर से 25 लाख
पंजाब न्यूज़: 6 साल की मासूम दरिंदगी की हुई शिकार, बाबा ने की अश्लील बातें