मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रसिद्ध विधि-शास्त्री श्री चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि श्री चितरंजन दास ने राष्ट्रसेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वे अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के लिए जाने जाते हैं। सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक घटनाक्रम पर उनकी पैनी नजर रहती थी। उन्हें सम्मान और स्नेह से ’देशबंधु’ भी कहा जाता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि देशबंधु जैसे महान राष्ट्रवादी नेता के जीवन-मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
Nationalism Always Empower People
More Stories
11 लोगों को तत्काल मिला नया राशन कार्ड
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लगातार तीसरे दिन भी ले रहे है विभागों की समीक्षा बैठक