प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने विधानसभा के कार्यालय कक्ष में प्रदेश में वर्षा तथा खरीफ फसल की बुआई की अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद में कृषि विज्ञान केन्द्रों, कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से किसानों से सतत संवाद बनाये रखें ताकि उन्हें सही जानकारी उपलब्ध हो। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलों में कृषि फसलों की मैपिंग कराकर फसल बुआई का विवरण तैयार कराया जाए। फसल बुआई की विस्तृत जानकारी के लिए पोर्टल बनाया जाए।
कृषि मंत्री श्री शाही ने मंडलवार एवं जनपदवार वर्षा तथा खरीफ फसल की बुआई की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि वर्षा की स्थिति तथा खरीफ फसल की बुआई की सटीक जानकारी के लिए वैज्ञानिक तकनीकों का प्रयोग किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न फसलों की बुआई का आंकड़ा तैयार किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी गांव में जाकर फसल की बुआई का सही आंकड़ा लेकर प्रस्तुत करें। एप्प के माध्यम से इसकी मानिटरिंग की जाय। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने उत्तरदायित्वो का पालन सही से करे, इसमे किसी प्रकार ही हीलाहवाली न की जाय।
कृषि मंत्री श्री शाही ने निर्देश दिए कि जहाँ फसल की बुआई कम हुई है वहाँ पर बुआई का कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को किस समय में कौन सी फसल बोने की जानकारी कृषि अधिकारियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से दी जाय जिससे उन्हें मौसम के मुताबिक कौन सी फसल लगाना है की जानकारी मिल सके। उर्वरक को तय कीमत से अधिक पर बेचने वाले लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। ऐसे लोगो को दिया गया लाइसेंस निरस्त किया जाए।
कृषि मंत्री श्री शाही ने निर्देश दिए कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ब्लॉक स्तर और जनपद स्तर पर झण्डा लगाने का कार्य किया जाए। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक से कृषि में अच्छा कार्य करने वाले किसानों को चिन्हित किया जाय तथा उनका एक डाटा तैयार किया जाए, जिससे कि ऐसे किसानों को प्रोत्साहित करते हुए और अन्य किसानों को प्रेरित किया जा सके।
Nationalism Always Empower People
More Stories
महिला ने जहर खा लिया भाई को फोन, बोली- मैं जा रही हूं… फिर काटी कॉल, हुई मौत
लोकसभा चुनाव दूसरे चरण का मतदान: उत्तर प्रदेश में मतदान जारी, जानिए कितने प्रतिशत हुए वोट
लोकसभा चुनाव दूसरे चरण का मतदान: उत्तर प्रदेश में 8 दिसंबर को मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक तीसरी फिसदी हुई वोटिंग