प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवायें तथा पशु स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए जनपद बरेली के विकासखण्ड क्यारा, ग्राम पंचायत क्यारा में पशुचिकित्सा पालीक्लीनिक की स्थापना हेतु 129.30 लाख (रूपये एक करोड़ उन्तीस लाख तीस हजार मात्र) रुपये की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष हेतु स्वीकृत की है। पशुचिकित्सा पालीक्लीनिक की स्थापना से स्थानीय स्तर पर पशुचिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।
पशुधन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी करते हुए निदेशक प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गयें हैं। शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का आहरण व व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं मदों में योजना हेतु निर्धारित गाइडलाइन का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाये।
Nationalism Always Empower People
More Stories
यूपी में पत्रकार की हत्या का आरोप
प्रियंका गांधी ने मॉनसून की राक्षसी सभा में कहा- देश में चरम सीमा पर हैं और महिलाएं परेशान हैं…
लोकसभा चुनाव 2024: श्यामिला रंग-बिरंगा मैदान से बाहर, नामांकन खारिज, जानें वजह