मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की 18 सितम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बैरिस्टर छेदीलाल के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलनों से जोड़ने में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महात्मा गांधी के आह्वान पर वे वकालत छोड़कर असहयोग आंदोलन को मजबूत करने में लग गए। बिलासपुर अंचल में जागृति फैलाने के लिए उन्होंने रामलीला के मंच से राष्ट्रीय रामायण का अभिनव प्रयोग किया। उन्होंने ’सेवा समिति’ के माध्यम से युवकों को संगठित किया। सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुर छेदीलाल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे कई भाषाओं के जानकार होने के साथ सिद्धहस्त लेखक, पत्रकार, संगीतज्ञ और कर्मठ नेता थे। वे संविधान सभा के सदस्य भी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी उपलब्धियों और समाज के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद किया जायेगा
Nationalism Always Empower People
More Stories
ईसा पूर्व पर भारी पड़े वोट: बिंद्रानवागढ़ में सबसे ज्यादा 81.19% वोट, क्षेत्र में चुनाव में समर्थकों का भारी वोट
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने डाला वोट, कहा- अटल जीत रही बीजेपी, वल्लभ भाई पटेल के चुनाव में बीजेपी को ही हुआ फायदा
सीजी न्यूज: चुनावी मैदान में…डॉक्टरों ने 10 अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया