विधायक डॉ के के ध्रुव और जनपद अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह मरावी की उपस्थिति में लरकेनी में शुरू हुई धान खरीदी
कलेक्टर ने पेंड्रा और धनौली धान खरीदी केंद्रों का किया अवलोकन
राज्योत्सव के अवसर पर आज से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। जिले में धान उपार्जन के लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं। विधायक डॉ के के ध्रुव और जनपद अध्यक्ष मरवाही श्री प्रताप सिंह मरावी की उपस्थिति मं आज धान उपार्जन केन्द्र लरकेनी में धान खरीदी शुरू हुई। विधायक और जनपद अध्यक्ष ने किसानों के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र की पूजा अर्चना कर धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू की।
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने धान खरीदी के पहले दिन आज पेंड्रा और धनौली धान खरीदी केंद्रों का अवलोकन किया। उन्होंने धान की गुणवत्ता की जांच की और धान बेचने पहुंचे किसानों को बधाई दी। इसके साथ ही जिले के अन्य धान खरीदी केंद्रों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में धान खरीदी शुरू हो गई है।
More Stories
राजस्थान में ना हो राजकोट जैसी घटना, सरकार हुई अलर्ट
नेशनल हाईवे पर लूट की नियत से कार पर पत्थरबाजी, एक सवार की हालत गंभीर, दो गिरफ्तार…
सीजी मॉर्निंग न्यूज: पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पर 5 लाख का जुर्माना…छत्तीसगढ़ में आज कई स्थानों पर पड़ सकती हैं…राजधानी में आज