कौशांबी: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने उपचुनाव को लेकर सिराथू में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अब समाप्तवादी पार्टी बनने जा रही है। भाजपा का कमल उपचुनाव वाली तीनों सीटों पर खिलने जा रहा है। केशव मौर्य ने कहा कि अब तक भाजपा के किसी बड़े नेता ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के सम्मान में चुनाव प्रचार का नहीं किया था।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में मैनपुरी की मतदाता परिवारवाद को नकारने को तैयार है। पूरे प्रदेश में अब केवल बदलाव की हवा चल रही है।
अखिलेश यादव पर किया कटाक्ष
समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधते हुए केशव मौर्य ने कहा कि सपा प्रमुख कहते हैं कि मैनपुरी हमारी परंपरागत सीट है, हमारा गढ़ है। अखिलेश यादव भूल गए क्या पूरा प्रदेश बीजेपी का गढ़ है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे सिराथू पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे। सायरा गेस्ट हॉउस में पार्टी नेताओ एवं अफसरों से विकास का हाल जानने के लिए बैठक की। बैठक के बाद डिप्टी सीएम के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किये। डिप्टी सीएम पश्चिम शरीरा के गढ़ी गांव में स्व बाबू लाल कुशवाहा की तेरहवी में अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे।
Mainpuri By Election: क्या मैनपुरी से डिंपल को जिताने की खातिर नाराज चाचा को मनाएंगे अखिलेश?
More Stories
सीएम केजरीवाल की जमानत नई जान, आक्रामक होगा आपका चुनाव प्रचार
पुलिस यूनिफॉर्म में रील बनाई गई तो होगी सख्त कार्रवाई
पंजाब समाचार: दो भाइयों का विवाद, कीमत चुकाई गई, पीट-पीटकर की हत्या