Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सब हिंदू पैदा होते हैं, बाद में बनाए जाते हैं मुसलमान… गणपति स्थापना कर चर्चा में आई रूबी आसिफ बोलीं

अलीगढ़: गणेश उत्सव में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने के बाद चर्चाओं में आईं अलीगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा की जयगंज मंडल उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने भगवान राम को पैगंबर बताया है। उन्होंने हिंदू धर्म को श्रेष्ठ बताया है और कहा है कि सब लोग हिंदू पैदा होते हैं और उन्हें बाद में मुसलमान बनाया जाता है।

रूबी खान ने गणेश उत्सव में अपने घर में गणेश जी प्रतिमा स्थापित की थी, जिसके बाद वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई थीं। उनके खिलाफ फतवा भी जारी हुआ था। इसके बावजूद वे डरी नहीं और गणेश विसर्जन भी किया। उन्होंने दुर्गा पूजा में भी पूरे 9 दिनों तक विधि-विधान से देवी की आराधना की थी।

भगवान राम को बताया पैगंबर
रूबी खान ने कहा है कि अलीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में कुछ मुस्लिमों को श्रीराम के नारे लगाते हुए देख बहुत खुशी हुई। मैं बहुत खुश हूं कि भाईचारा बढ़ रहा है। ये सब लोगों को दिख रहा है कि सब लोग एक सनातन धर्म से हैं। सब पहले हिन्दू ही थे। बाद में मुसलमान बना दिया जाता है। जब दुनिया में आते हैं तो हिन्दू ही होते हैं। बाद में मुसलमान बना दिया जाता है। हमारे जो श्रीराम हैं, वहीं पैगंबर थे। यह लोगों ने मान लिया है। लोग हिन्दू-मुस्लिम का भेदभाव खत्म करें। हिन्दू और मुसलमान कोई अलग-अलग नहीं है।

रिपोर्टः लकी शर्मा