यह दोनों डिवाइस आज दोपहर 12:00 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon Mi Home, Mi Studio और Mi.com से खरीद सकेंगे। HDFC बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से इन दोनों डिवाइस की खरीद पर ₹2000 का कैशबैक मिलेगा। साथ ही इन दोनों डिवाइस को EMI ऑप्शन में भी खरीदने का मौका होगा।
Mi NoteBook 14 को तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत और 41,999 रुपए है जबकि 512GB स्टोरेज वाली डिवाइस 44,999 रुपए में आएगी, जबकि इसका टॉप एंड मॉडल जो NVIDIA GeForce MX250 GPU और 512GB के साथ आएगा, उसकी कीमत कंपनी ने 47,999 रुपए
निर्धारित की है। दूसरी तरफ Mi NoteBook 14 Horizon Edition को 54,999 रुपए के प्राइस पॉइंट में पेश किया गया है। Horizon Edition को HDFC कार्ड से खरीद पर 2000 रुपये की छूट मिलेगी। साथ ही ग्राहक से इसे 9 माह की EMI के जरिए भी खरीद सकेंगे।
Mi NoteBook 14 का रेग्यूलर एडिशन 10th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर के साथ आता है। ये दो तरह के ग्राफिक्स कार्ड Interl Iris UHD620 या NVIDIA MX250 GPU के साथ आता है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो बेहद ही पतले बेजल के साथ आता है। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। साथ ही, इसमें एंटी ग्लेयर कोटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो USB 3.1 Type-A पोर्ट्स, एक HDMI पोर्ट और 3.5mm कॉम्बो ऑडियो जैक दिया गया है। साथ ही, इसमें एक USB 2.0
वहीं, Mi NoteBook 14 Horizon Edition का डिजाइन और हार्डवेयर कॉन्फिग्यूरेशन बेस वेरिएंट्स से थोड़ा अलग है। इसमें अल्युमीनियम और मैग्नेशियम अलॉय का इस्तेमाल किया गया है जो कि 17.15mm चोड़ा है और इसका वजन महज 1.35 किलोग्राम है। इसमें मरकरी ग्रे कलर की फिनिशिंग दी गई है। ये 10th Gen Intel Core i5 और Core i7 दो वेरिएंट्स में आता है। इसमें ग्राफिक्स के लिए NVIDIA MX350 GPU का इस्तेमाल 2GB RAM के साथ किया गया है। इसमें 65W की फास्ट 1C चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसे USB Type C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। इसमें 46Wh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इस एडिशन में वेबकैम नहीं दिया गया है।
More Stories
गुड़गांव: अनंत राज लिमिटेड ने 63ए में अल्ट्रा-लक्जरी आवासों का अनावरण किया | इंटरनेट और सोशल मीडिया समाचार
Redmi Note 13R स्मार्टफोन Android 14 और Snapdragon 4 Gen 2 SoC चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ; विवरण जांचें | प्रौद्योगिकी समाचार
ट्राई ने आईएमटी के लिए पहचाने गए 37-43.5 गीगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम की परामर्श पत्र नीलामी पर टिप्पणियां प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाई | प्रौद्योगिकी समाचार