![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती राज्यपाल लालजी टंडन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बुधवार को उन्हें देखने के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अस्पताल पहुंचीं। इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देखने पहुंचे थे। अस्पताल की ओर से बुधवार रात जारी किए गए बुलेटिन में बताया कि राज्यपाल अभी भी इलेक्टिव वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं। हॉस्पिटल की क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम टंडन की लगातार निगरानी कर रही है।
राज्यपाल 10 से 19 जून तक के लिए पारिवारिक कारणों से लखनऊ गए थे। लेकिन, 11 जून को लखनऊ में तबीयत खराब हो गई। बुखार और यूरिन इंफेक्शन के साथ उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने शनिवार को पहले जांच में यूरेनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन पाया। इसके बाद रात में ही लीवर जांच का फैसला लिया। इसमें बारीकी से देखने के लिए सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। इसके बाद पेट के ओमेंटम से रक्तस्राव होने लगा। यह रक्त पेट में इकट्ठा हो रहा था, जो कि घातक हो सकता था। लिहाजा, डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन का फैसला किया। ऑपरेशन कर ब्लीडिंग बंद की गई। इसके बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
More Stories
मोबाईल नंबर के लिए किया परेशान’, महाकाल मंदिर के कर्मचारी पर युवती ने लगाया आरोप
देखिए नेताजी की गुंडागर्दी: नगर पालिका अध्यक्ष महिला स्वास्थ्य कर्मी के घर पहुंची मारपीट, वीडियो वायरल
संगठन चुनाव की तैयारियां शुरू: जुलाई से भाजपा का सदस्यता अभियान, फिर बूथ, प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव