Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Agra : दुखद! माता-पिता को एनिवर्सरी पर सरप्राइज देने आया था बेटा, कार एक्सीडेंट में हो गई मौत

आगरा: यूपी के आगरा में एक दुखद घटना में एक युवक की जान चली गई। वह अपने दोस्त के साथ कार से घर लौट रहा था। रास्ते में एक वाहन ने कार में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक एक दिन पहले ही आगरा आया था। उसने माता पिता की शादी की सालगिरह पर उन्हें सरप्राइज दिया था। अगले दिन उसकी मौत की खबर से घर में मातम पसर गया है। जबकि दोस्त का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कमला नगर मुगल रोड अनुपम हाइट्स में रहने वाले अभिषेक गुप्ता का बेटा ह्दिम गुप्ता 19, दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को अभिषेक गुप्ता की शादी की सालगिरह थी। ह्दिम एक दिन पहले बृहस्पतिवार को बिना बताए आगरा पहुंच गया। उसने अपने माता पिता को सरप्राइज कर दिया।

शुक्रवार को उसके एक दोस्त का जन्मदिन भी था। वह अपने दोस्त रिदम पुत्र मनीष अग्रवाल निवासी कमला नगर के साथ जन्मदिन की पार्टी में गया था। देर रात वह अपने घर के लिए लौट रहा था। रात 12 बजे के बाद उनके पिता को फोन आया कि ह्दिम का कार एक्सीडेंट हो गया है। वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तक तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मातम में बदल गईं खुशियां
अभिषेक गुप्ता का अभिति ग्रुप ऑफ कंपनी के निदेशक हैं। उनकी पत्नी आरती और वे बेटे ह्दिम के सरप्राइज पर बेहद खुश थे।20 जनवरी को दोनों की सालगिरह थी। घर में आयोजन था, लेकिन रात को ह्दिम की मौत की खबर से सब कुछ बदल कर रख दिया। परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिचित गमगीन माहौल में परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।आईएसबीटी में हुआ हादसा
थाना सिकंदरा स्थित आईएसबीटी के सामने ह्दिम की कार में एक अज्ञात वाहन ने शुक्रवार रात को टक्कर मारी थी। पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी थी। कार में सवार ह्दिम और रिदम को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां डॉक्टरों ने ह्दिम को मृत घोषित कर दिया था। जबकि रिदम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी से टक्कर मारने वाले वाहन को ट्रेस कर रही है।
इनपुट-सुनील साकेत

You may have missed