मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुरहानपुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में 6 लोगों के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति और उनके शोक संतप्त परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की आर्थिक सहायता के निर्देश बुरहानपुर जिला प्रशासन को दिए हैं। घायलों का उपचार बुरहानपुर में चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सड़क दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
More Stories
जग्गा नगर निगम में मौत के बाद जग्गा नगर निगम ने कमिश्नर को नोटिस भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए
धार भोजशाला सर्वेक्षण: मिल रहे धार्मिक प्रमाण, दक्षिण की ओर खंबे पर धनुर्धारी भगवान राम के दर्शन दे रहे
मेडिकल कॉलेज में शराब पार्टी: जूनियर छात्रों ने लगाया तीखा जाम, वीडियो वायरल