Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अडानी को अपना इलाज कराना चाहिए… जानिए BJP की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने ऐसा क्यों कहा?

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार को एमपी की पूर्व सीएम साध्वी उमा भारती ने गौतम अडानी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अडानी पर खुद हमला होने पर इसे भारत का हमला कह रहे हैं। ये भ्रमित है, इन्हें अपना इलाज कराना चाहिए। क्योंकि भारत पर कोई भी हमला नहीं कर सकता है।

एमपी की पूर्व सीएम आज हमीरपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुचीं थीं। मीडिया से बातचीत करती हुए उन्होंने कहा कि गौतम अडानी को यह भ्रम कैसे हो गया कि यह भारत पर हमला है। अडानी भारत नहीं है और भारत पर कोई भी हमला नहीं कर सकता। उन्हें अपने भ्रम का इलाज कराना चाहिए। क्योंकि भारत की आर्थिक सम्प्रभुता मुगलों के जमाने में भी कायम रही है। कहा कि अडानी का विषय जांच के दायरे में है और निर्मला सीतारमन का बयान भी आ गया है।

रामचरित मानस चौपाई विवाद पर बोलीं उमा भारतीपूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि मर जाएंगे लेकिन रामायण का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि राम का नाम और रामायण उनके लिए वोट का अधिकार नहीं बल्कि आस्था और श्रद्धा की पहचान है। रामायण को अन्तर्राष्ट्रीय ग्रंथ बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत में ही नहीं अन्य दूसरे देशों में भी रामायण ग्रंथ पूजनीय है। रामायण उनकी आस्था का प्रतीक है। उन्हें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। एमपी की पूर्व सीएम ने रामचरित मानस के खिलाफ बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को बेचारा बताया। उन्होंने कहा कि ये टीआरपी के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। कारसेवकों के हत्यारे तो राम और रामायण के पक्ष में कभी बोलेंगे ही नहीं। कहा कि सपा के लोग कारसेवकों के हत्यारे हैं और इन्होंने कारसेवकों की हत्या कराई थी।
रिपोर्ट-पंकज मिश्रा