मैनपाट महोत्सव में लेजर शो और आतिशबाजी के आकर्षक नजारे से महोत्सव स्थल शोभायमान हो गया। महोत्सव के पहले दिन रोपखार जलाशय में रात्री में लेजर शो शुरू किया गया। लेजर शो में रामायण के कुछ अंशो को रंगीन व आकर्षक लेजर किरणों से चित्रित किया गया। वहीं रंग-बिरंगे पटाखे आकाश में रंगीन नजारे पेश किए।
मैनपाट महोत्सव में पहली बार रोपाखार जलाशय में लेजर शो का आयोजन किया गया। लेजर की तेज व रंगीन किरणे एक दूसरे को काटते हुए रात्रि में महोत्सव स्थल को चार चांद लगा दिए। इसके साथ ही उद्यान विभाग द्वारा विकसित किये गए गर्दन में लगे फूल-पौधे ने भी खूबसरती को बढ़ाया।
संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियो ने लेजर शो का लुत्फ उठाया।
Nationalism Always Empower People
More Stories
CG WEATHER NEWS : भीषण गर्मी के बीच बारिश के बाद भी राहत नहीं, अगले 3 दिन तक तापमान स्थिर रहेगा
CG MORNING NEWS : 6वें चरण के चुनाव की तैयारी में 27 मई को लोकप्रिय भाजपा नेता, पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा 27 मई से अमलेश्वर में, राजधानी में महिलाओं को सिखाएंगे ग्राफिक डिजाइनिंग…
सुरेश रैना को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब छत्तीसगढ़ में उतरेंगे जलवा