Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 8 मार्च को होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जायेगा। इस साल पूरे प्रदेश में एक जश्न के रूप में मनाया जाएगा। इस साल की थीम डिजिटऑल लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी को ध्यान में रखते हुए तय की गयी है। इसका उद्देश्य सभी महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण व लैंगिक समानता के लिए डिजिटल युग में नवाचार, तकनीकी परिवर्तन और शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता लाना है। इससे उनमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता भी आएगी। इसके लिए गुरूवार को महिला कल्याण विभाग की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है। आज यानी कि शुक्रवार को आसमां है आगे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विद्यालयों कालेजों, विश्वविद्यालयों, आंगनबाड़ी, महिला शरणालय, बालिका गृहों और संरक्षण गृहों स्तर पर किशोरियों तथा महिलाओं के साथ डिजिटल शिक्षा और स्वावलंबन की चुनौतियों पर चर्चा आयोजित की जायेगी।

You may have missed