बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly) में बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के नेता उमाशंकर सिंह (Umashankar SIngh) ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) खुद भाजपा की ‘बी टीम’ हैं।
यहां जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उमाशंकर सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है और अखिलेश यादव खुद भाजपा की ‘बी’ टीम हैं। बसपा नेता ने कहा कि 2017 में सरकार बनते ही भाजपा ने अखिलेश यादव के कई कामों की जांच शुरू कराई, लेकिन आज तक एक भी जांच में निर्णय सामने नहीं आया।
सिंह ने सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव को लेकर दावा किया कि वह भी भाजपा की ‘प्लानिंग’ का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं के साथ अक्सर उनकी बैठक होती रहती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के लोग जो कार्यक्रम बनाते हैं उसमें उनकी भी सहभागिता होती है।
उन्होंने बसपा को अल्पसंख्यक वर्ग का हितैषी करार देते हुए कहा कि बसपा की पूर्ववर्ती सरकार में अल्पसंख्यक वर्ग को सबसे अधिक सम्मान मिला। नसीमुद्दीन सिद्दीकी 22 विभाग के मंत्री रहे। प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने इसके साथ ही आरोप लगाया कि कि अखिलेश यादव की सरकार में दंगा ही दंगा होता है, क्योंकि उनको डर पैदा करना है।
Akhilesh Yadav का Cricket खेल, NBT Report पर अखिलेश का मजा लेकर CM Yogi ने जुड़वा दिए Scams
More Stories
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, आप कार्यकर्ता इस बार चुनाव में कांग्रेस का साथ देंगे
खेतड़ी खान हादसे में एफआईआर दर्ज, जांच समिति को एक सप्ता
भारत की सीमा में आ गए प्लास्टिक को मोर्टार ने दी चेतावनी