Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

टोका तो नाबालिग ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दीगांजे का धुआं बुजुर्ग के मुंह पर लग रहा था,

Default Featured Image

भिलाई में दुर्ग कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर बुधवार देर शाम एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। उसका शव नगर निगम के कांप्लेक्स में मिला था। पुलिस ने इस मामले में 17 साल के एक किशोर काे हिरासत में लिया है। पता चला है कि गांजा पीने से टोकने पर बुजुर्ग की मार डाला गया। हालांकि, पुलिस ने अभी मामले का खुलासा नहीं किया है। आरोपी किशोर से पूछताछ की जा रही है। 

दरअसल, दुर्ग कोतवाली के पास स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स में बुजुर्ग का शव मिला था। वृद्ध की सिर कुचलकर हत्या की गई थी। बाद में शिनाख्त पाटन निवासी सेवकराम साहू (65) के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामले में गुरुवार को एक किशोर को पकड़ा। पता चला है कि किशोर वहां बैठकर गांजा पी रहा था। इसका धुआं बुजुर्ग के मुंह पर जा रहा था। इस पर किशोर को टोका तो उसने वहां पड़ा पत्थर उठाकर वृद्ध के सिर पर पटक दिया। 

दामाद के पास रहता था, 5 साल से घूमकर बिता रहा था जिंदगी
सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि पाटन निवासी रामसेवक यहां गंजपारा इलाके में दामाद के पास कभी-कभी रहने जाता था। पिछले पांच वर्षों से वह घूमकर जीवन-यापन कर रहा था। रात को अक्सर वह निगम के कांप्लेक्स में ही सो जाता था। बुजुर्ग के सिर के पिछले हिस्से और चेहरे पर चोट के निशान मिले थे। इससे लग रहा है कि वृद्ध के सिर पर वजनी चीज से हमला किया गया है।