Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बलरामपुर : विकासखंड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता संपन्न

पस्ता की श्री राम मानस मंडली टीम ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
बलरामपुर 19 मई 2023

संस्कृति विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ की रामायण मंडलियों के कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन और कलादलों को प्रोत्साहित करने के लिए ’रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना  प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक रामायण मंडलियों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता  है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत बलरामपुर के सभा कक्ष में विकासखंड स्तरीय रामायण मण्डली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विकासखंड के 09 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी रामायण मंडली टीमों द्वारा रामायण पर आधारित प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम के निर्णायकों द्वारा ग्राम पस्ता की श्रीराम मानस मंडली को प्रथम चुना गया। इसी प्रकार ग्राम ओबरी की  प्रेमसदभाव मानस मंडली द्वितीय तथा ग्राम तरकाखांड की बजरंबली मानस मंडली की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.के. जायसवाल, गणमान्य नागरिक श्री विनोद तिवारी, रिपुजीत सिंहदेव, श्री संजीत गुप्ता विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।